ONGC Recruitment: सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने देशभर के वर्क सेंटर्स के लिए अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
डिग्री और डिप्लोमा धारक: B.A, B.Com, B.B.A, B.E, और B.Tech उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र हैं।
IIT और वोकेशनल सर्टिफिकेट: संबंधित ट्रेड में NCVT/ SBTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। distance education (DEC) से प्राप्त प्रमाण पत्र भी मान्य होंगे।
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड: इलेक्ट्रिशियन पद के लिए केवल इलेक्ट्रिशियन ट्रेड सर्टिफिकेट ही मान्य होगा, वायरमैन ट्रेड का सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
ONGC अप्रेंटिस पदों पर भर्ती बिना किसी परीक्षा के सीधे अंकों के आधार पर होगी। आपकी क्वालीफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्रेड और वर्क सेंटर के अनुसार प्रोविजनल मेरिट तैयार होगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को कागजातों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: IBPS में निकली वैकेंसी; 73 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कैसे करें आवेदन
ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं। अप्रेंटिसशिप भर्ती सेक्शन में जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। अपनी आवश्यक जानकारी भरकर 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें।