IOCL Vacancy: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में काम करने का बेहतरीन मौका आया है। IOCL ने अपने मार्केटिंग डिवीजन में 335 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NAPS और NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह आपकी पढ़ाई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिस्ट में नाम आने पर केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा। साथ ही इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई फीस भी नहीं देनी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के पद के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, B.Com, B.Sc या BBA की डिग्री होनी चाहिए। जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए केवल 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 641 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
12 महीने की ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल के तहत 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके दौरान उन्हें हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड भी मिलेगा।
आवेदन कैसे करें
इसके फॉर्म IOCL की वेबसाइट पर नहीं, बल्कि सरकारी अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स के जरिए भरे जाएंगे। ITI और 12वीं पास उम्मीदवारों को NAPS की पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा और डिप्लोमा-ग्रेजुएट के उम्मीदवारों को NATS की पोर्टल पर जाना होगा।