HPAS Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक सेवा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (HPAS)-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विभागों में 22 प्रशासनिक पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 4 पद, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के 10 पद, जिला कोषाधिकारी (DTO) 1 पद , जिला नियंत्रक, Food Civil Supplies & Consumer Affairs 1
तहसीलदार के 6 पद शामिल है।
ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन
बता दें कि आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉग इन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Internship For Students: लद्दाख प्रशासन का बड़ा फैसला, युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप का ऐलान, जानें कैसे करें अप्लाई
प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा चयन
यह भर्ती हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। अलग-अलग प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन आयोग की निर्धारित प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की ओर से समय-समय पर जारी की जाएंगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।