DU Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। डीयू ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 215 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 215 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें जनरल के 164 पद, अनुसूचित जाति के 33 पद और अनुसूचित जनजाति के 18 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल का कार्यअनुभव होना भी जरूरी है। इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र उम्मीदवारों को केंद्र सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: IBPS में निकली वैकेंसी; 73 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 100 सवाल (200 अंकों के) पूछे जाएंगे।प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।