IIT Indore Jobs: अगर आप IIT में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेट 1 और ग्रेट 2 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संस्थान के कई विभागों और नए स्कूलों में की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जुलाई तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि IIT इंदौर ने इस भर्ती में कुल 54 फैकल्टी पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें 10 पद नियमित भर्ती के तहत भरे जाएंगे. जबकि 44 पद विशेष भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग (DL), मेडिकल इमेज एनालिसिस, कम्प्यूटेशनल मल्टी-ओमिक्स, कम्प्यूटेशनल एपिडेमियोलॉजी, इंटरनेट ऑफ मेडिकल थिंग्स (IoMT), वियरेबल हेल्थकेयर डिवाइस, AI आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, बायोसाइंस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो Assistant Professor Grade II के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। वहीं Assistant Professor Grade I के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में PhD की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों का पढ़ाई का रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है। Assistant Professor Grade I के लिए कम से कम 3 साल का पढ़ाने, रिसर्च या इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव भी जरूरी है। स्कूल ऑफ इनोवेशन के कुछ पदों पर अनुभवी उम्मीदवार बिना PhD के भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Govt Jobs 2026: किसान कल्याण विभाग में 2784 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iiti.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।