Supreme Court Court Master Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट मास्टर के पदों पर भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 20 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर तय की गई है।
कौन होते हैं कोर्ट मास्टर और क्या होता है इनका काम
सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर का पद बहुत ही जिम्मेदारी भरा और ग्रुप ए श्रेणी का होता है। ये सीधे जजों के साथ मिलकर काम करते हैं। कोर्ट रूप में चलने वाली हर बहस और कार्यवाही को शॉर्टहैंड में तेजी से लिखना और उसकी ट्रांसक्रिप्ट तैयार करना इनका काम होता है। इसके अलावा ये कोर्ट रूम के सभी आधिकारिक दस्तावेजों और न्यायिक रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखते हैं। साथ ही जजों को सुनवाई के दौरान जिन भी जरूरी कागजातों की जरूरत होती है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराना भी इनके कार्य होते हैं।
योग्यता और अनुभव
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अग्रेंजी शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए और कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना भी जरूरी है। इसके अलावा किसी सरकारी विभाग में स्टेनोग्राफर या फिर PSU में प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप से कम से कम 5 साल का अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग का व्यावहारिक टेस्ट लिया जाएगा। स्किल टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BHEL में आर्टिजन ग्रेड IV के 660 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें, तो पे-मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत कोर्ट मास्टर को 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा बाकी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगीं।