ICSIL Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 20 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है। इस भर्ती आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर तय की गई है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को MS Excel, Tally और बेसिक अकाउंट्स की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 590 रुपये वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। भूगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ध्यान दें कि आवेदन शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने के बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। यह फीस नॉन रिफंडेबल है।
यह भी पढ़ें: C-DOT ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 22,411 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
कहां से करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर शाम 5 बजे लिंक एक्टिव होने के बाद ICSIL की ऑफिशियल वेबसाइट (icsil.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।