BEML Recruitment 2026: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, बीईएमएल लिमिटेड ने कार्यकाल के आधार पर नॉन-एग्जीक्यूटिव (ऑपरेटर) की विभिन्न 362 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती टेन्योर बेसिस पर होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 362 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें आईटीआई – फिटर के 127, आईटीआई – टर्नर के 93, आईटीआई – वेल्डर के 44, आईटीआई – मशीनिस्ट के 40 और आईटीआई – इलेक्ट्रीशियन के 58 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में NCVT से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) और DGT से जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी और वे 55 प्रतिशत अंकों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 34 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 16,900 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), एचआरए, 1,500 रुपये मासिक मेडिकल भत्ता और अन्य सुविधाएं भी कंपनी के नियमों के अनुसार दी जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।