SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने अनुभवी पेशेवरों के लिए स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL) कोलकाता के लिए निकाली है, इस भर्ती की सबसे खास बात इसका सालाना पैकेज है, जो 98 लाख रुपये तक है। यह भर्ती पूरी तरह के कॉन्टैक्ट बेसिस पर होगी और इसके लिए चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें डीन के एक पद, फैकल्टी के पद और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के एक पद शामिल है।
डीन के लिए योग्यता और आयु सीमा
डीन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या समकक्ष डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास न्यूनतम 15 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें किसी सीनियर एकेडमिक या लीडरशिप रोल में कम से कम 3 साल का अनुभव अनिवार्य है। वहीं उम्मीदवार की 31 अगस्त 2026 तक उम्र 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
फैकल्टी के लिए योग्यता
फैकल्टी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा टीचिंग या ट्रेनिंग के क्षेत्र में कम से कम 6 साल का अनुभव होना चाहिए।
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए योग्यता
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करने के लिए मार्केटिंग में कम से कम 55 अंकों के साथ MBA या प्रासंगिक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मार्केटिंग के क्षेत्र में न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग का ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: KVIC Recruitment 2026: खादी और ग्रामोद्योग आयोग में कई पदों पर निकली भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 6 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
सालाना पैकेज की बात करें, तो Dean पद के लिए सालाना 98 लाख रुपये तक, फैकल्टी के लिए 63 लाख रुपये तक और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए 52 लाख रुपये का सालाना पैकेज रखा गया है