UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 412 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 412 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और फिटनेस ट्रेनर के 44 पद शामिल हैं।
PET स्कोर अनिवार्य
इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने UPSSC PET 2025 की परीक्षा दी हो और उनके पास वैध स्कोर कार्ड हो। PET 2025 के स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
क्या चाहिए योग्यता
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, फिटनेस ट्रेनर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ-साथ D.P.Ed., B.P.Ed., B.P.E. या फिजिकल एजुकेशन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Clerk Recruitment 2026: पंजाब कोर्ट में क्लर्क के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PMT और PET में शामिल होना होगा।