HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और चीफ जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई तय की गई है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव - रसायन के 37 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव - अग्नि एवं सुरक्षा 17, वरिष्ठ अधिकारी - बिक्री (खुदरा/लुब्रिकेंट्स/प्रत्यक्ष बिक्री/एलपीजी) 52, सहायक प्रबंधक/प्रबंधक - परियोजनाएं 5, मुख्य प्रबंधक/डीजीएम - तकनीकी सेवाएं (विशेष रसायन) 1, वरिष्ठ प्रबंधक/मुख्य प्रबंधक/विभागीय महाप्रबंधक – अर्थशास्त्री 1, डीजीएम/जीएम - गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग 2, डीजीएम/जीएम/सीजीएम - बिक्री एवं विपणन (पेट्रोकेमिकल्स) 1 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और पूरी डिटेल
आयु सीमा
इस भर्ती में उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 25, 29, 34, 45 और 48 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,180 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान के दौरान लागू होने पर पेमेंट गेटवे शुल्क भी देना पड़ सकता है।