ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, ISRO की टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-A, टेक्नीशियन-B, ड्राफ्ट्समैन-B और कुक-A शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जरूरत के अनुसार देशभर में मौजूद ISRO के अलग-अलग केंद्रों पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसमें ITI, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, B.Sc, लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या मास्टर्स तथा कुछ पद के लिए संबंधित अनुभव जैसी योग्यताएं शामिल हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: DRDO Vacancy 2026: DRDO में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद इसमें सफल उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट कराया जाएगा। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद ISTRAC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।