DRDO Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रक्षा अनुसंधान से जुड़ी संस्था DRDO की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशंस लेबोरेटरी (DEAL)ने अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट पर जारी होने की तारीख (23 जून 2026) से 30 दिनों के भीतर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस
इस भर्ती में ग्रेजुएट डिप्लोमा फॉर आईटीआई और इंजीनियरिंग पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पदों के हिसाब से योग्यता अलग-अलग तय की गई है। ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री बीई या बीटेक होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के 60% अंक होने चाहिए। सेलेक्टेड कैंडिडेट को हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
डिप्लोमा अप्रेंटिस
डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल जैसे विषयों से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के 60% अंक होने चाहिए। इसके लिए 10,900 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड तय किया गया है।
ITI अप्रेंटिस
ITI अप्रेंटिस के लिए कुल 50 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA), स्टेनो और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक समेत 21 अलग-अलग ट्रेड में ITI पास (NCVT/SCVT सर्टिफिकेट) उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसमें छात्रों को हर महीने 10,560 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होन चाहिए। इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने साल 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में अपनी परीक्षा पास की है। इसके अलावा रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।