UKSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 398 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि UKSSSC की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों और विभागों में कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 398 पदों में सबसे अधिक 230 पद कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूतनम आयु 21 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई में बेशनरी ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा हिंदी भाषा का ज्ञान भी जरूरी होगा। वहीं, स्टेनोग्राफर और वैयक्तिक सहायक पदों के लिए अभ्यर्थियों को हिंदी आशुलिपि में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की दक्षता होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से संबंधित MCQ पूछे जाएंगे।