AIIMS Patna Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप-ए के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 11 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें 2 पद सीनियर डाइटिशियन, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर का 1 पद, चीफ लाइब्रेरियन का 1 पद, सीनियर एनालिस्ट का 1 पद, हॉस्पिटल आर्किटेक्ट का 1 पद, सीनियर प्रोक्योरमेंट कम स्टोर्स ऑफिसर का 1 पद के मेडिकल सोशल सर्विस का 1 पद सीएसएसडी ऑफिसर का 1 पद, चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर का 1 पद और सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल ऑफिसर का 1 पद शामिल है।
कौन कर सकता है आवेदन
बता दें कि यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर है, इसलिए आम उम्मीदवार सीधे आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, विश्वविद्यालयों, वैधानिक व स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में पहले से कार्यरत पात्र अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के आधार पर सैलरी मिलेगी। जिसमें लेवल 13 के पद पर 1,23,100 से 2,15,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी, जबकि लेवल 12 के पदों पर 78,800 से 2,09,200 प्रतिमाह सैलरी होगी। वहीं लेवल 11 के पदों पर 67,700 से 2,08,700 प्रतिमाह सैलरी है।
आयु सीमा और डेपुटेशन की अवधि
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। चयनित अधिकारियों की डेपुटेशन अवधि 3 साल होगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे अधिकतम 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: C-DOT ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले एम्स पटना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और उसमें आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
3. अब इस फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
4. इसके साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों को अटैच करें।
5. आवेदन के साथ पिछले 5 साल के सत्यापित APAR और निर्धारित प्रारूप में विजिलेंस क्लीयरेंस भी देना होगा।
6. अब सभी डाक्यूमेंट्स को लिफाफे में रखकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें।
7. आवेदन को भर्ती सेल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारी शरीफ, पटना-801507 पर भेजना होगा।