RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देश के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होंगे। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जून तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (NCVT/SCVT) होना जरूरी है। संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल), बीई/बीटेक वाले भी अप्लाई कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने ग्रुप A-ग्रुप B के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। जबकि उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) परीक्षा आयोजित होगी। इसे पास करने वाले युवा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल होंगे। इसमें सफल उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
असिस्टेंट लोको पायलट का पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 पे स्केल के तहत आता है। इस पद पर चयन होने के बाद शुरुआती वेतन 19,900 प्रति माह होगा। इसके साथ रेलवे के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।