BOB Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल मैनेजर, मैनेजर सिक्योरिटी समेत अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अगस्त तय की गई है।
किन विभागों में होगी भर्ती?
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा कई महत्वपूर्ण विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की नियुक्ति करेगा। इनमें डिजिटल बैंकिंग, सुविधा प्रबंधन, सूचना सुरक्षा, सुरक्षा विभाग, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट ऑफिस और कॉर्पोरेट अकाउंट्स एवं टैक्सेशन प्लानिंग जैसे विभाग शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 206 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक (ESM/DESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो पद के हिसाब से आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 43 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
JMG/S-I: इस स्केल पर 48480/- से लेकर 85920/- रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
MMGS/S-II: इस पोस्ट पर 64820-93960/- रुपये तक मंथली सैलरी मिलेगी।
MMG/S-III: 85920/- से 105280/- तक इस स्केल की सैलरी तय की गई है।
SMG/S-IV: 102300/- से लेकर 120940/- प्रति माह वेतन तय किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Recruitment 2026: बिहार की इस मशहूर यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
4. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
5. अंत में फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर घोषणा स्वीकार करें और आवेदन सबमिट कर दें।