NCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से ओर से माइनिंग सिरदार, सर्वेयर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्तीके जरिए 259 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त तय की गई है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने Sirdarship/ Surveyors सर्टिफिकेट आदि प्राप्त किया हो। आयु सीमा की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Bharti 2026: राम मंदिर में नौकरी का बड़ा मौका: CEO के पद पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें, तो माइनिंग सिरदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं, सर्वेयर (माइनिंग) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 51,103.12 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।