UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जून 2026 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के कुल 2759 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1692 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 275 पद, ओबीसी के लिए 573 पद,एससी वर्ग के लिए 213 पद और एसटी वर्ग के लिए 6 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSC Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में 194 पदों पर निकाली भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीएससी एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर फॉरेस्ट्री होम साइंस कम्युनिटी साइंस एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में BE या BTech की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, यूपीएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान SBI I Collect या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा।