High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 300 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च यानि कल से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले एसएआई की आधिकारिक वेबसाइट aphc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान में असिस्टेंट के 78 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50 पद, टाइपिस्ट के 44 पद, कॉपीस्ट के 34 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 31 पद, एग्जामिनर के 27 पद, ऑफिस सबऑर्डिनेट के 20 पद, यूडी स्टेनोग्राफर के 7 पद, सेक्शन ऑफिसर के 5 पद, सीनियर सिस्टम ऑफिसर का 1 पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन का 1 पद, लाइब्रेरियन ग्रेड-II का 1 पद और स्टेनोग्राफर का 1 पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: SAI Vacancy 2026: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कोच के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष रखी गई है। वहीं, रिजर्व कैटेगरी को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये से 1,47,760 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार तय होगा।