SAI Vacancy 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) की ओर से असिस्टेंट कोच के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 300 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएआई की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले एसएआई की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 323 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें खो-खो के 2, सेपक टकरा के 3, हैंडबॉल के 6, कबड्डी के 6, जूडो के 6, वुशु के 6, कैनोइंग के 7, टेनिस के 8, वॉलीबॉल और वेटलिफ्टिंग के 10, फेंसिंग के 11, रोइंग के 11, ताइक्वांडो के 11, फुटबॉल के 12, साइकिलिंग के 12, जिम्नास्टिक्स के 12, बास्केटबॉल के 12, तीरंदाजी के 12, फील्ड हॉकी के 13, टेबल टेनिस के 14, बैडमिंटन के 16, बॉक्सिंग के 19, कुश्ती के 22, तैराकी के 26, एथलेटिक्स और शूटिंग के 28-28 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: RGNAU Vacancy 2026: राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा होना चाहिए या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एक्स-सर्विसमैन/महिला उम्मीदवार को 2000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि और सभी वर्ग के लोगों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।