DSSSB MTS Recruitment: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने एक्साइज डिपार्टमेंट, लेबर डिपार्टमेंट, ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट समेत विभिन्न सरकारी डिपार्टमेंट के लिए एमटीएस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 700 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: EMRS Admit Card 2025: ईएमआरएस टीचिंग नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 714 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें अनारक्षित-302, ओबीसी- 212, एससी- 70, एसटी- 53, ईडब्ल्यूएस- 77 के पद शामिल है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18000-56900/- तक बेसिक सैलरी (पे लेवल -1) दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यनूतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए तो, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है. उन्हें किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा.