NICL AO Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 321 पदों को भरा जाएगा। इसके तहत जर्नलिस्ट और स्पेशलिस्ट कैटेगरी में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती के जरिए 321 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 200 पद जर्नलिस्ट ऑफिसर के और 121 स्पेशलिस्ट ऑफिशर के लिए रखे गए हैं। स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस के 20, लीगल के 20, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 21, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 10, रिस्क इंजीनियरिंग के 28, कंपनी सेक्रेटरी के 2 और एग्रीकल्चर के 20 पद शामिल है।
क्या चाहिए योग्यता
जर्नलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जनरल के लिए न्यूनतम 60% और SC/ST/PwBD के लिए 55% अंक जरूरी है। वहीं, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लि संबंधित क्षेत्र में जैसे लॉ, IT, CA/CMA, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर या CS) में निर्धारित डिग्री होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC के 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू, टाइपिंग टेस्ट को लेकर हुआ बड़ा बदलाव; जानें योग्यता
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। चयनित उम्मीदवारों को 82,485 रुपये का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा। सभी भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग 1,14,000 रुपये होगा।