DTL Vacancy 2026: दिल्ली सरकार की बिजली कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (DTL) ने असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.delhitransco.in पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
3. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. इसके बाद आवेदन फीस जमा करें (यदि लागू हो)।
5. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 65 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के 55 पद, असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी नॉन इलेक्ट्रिकल के 5 पद, असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी के 5 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के जरिए ही होगा, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: MP Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।