Teacher Jobs 2026: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1672 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें हरियाणा कैडर के लिए 1594 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि मेवात कैडर के लिये 278 पद तय किए गए हैं। बता दें, यह भर्ती कंप्यूटर साइंस विषय के लिए निकाली गई है।
यह भी पढ़ें: Bank Jobs: पंजाब नेशनल बैंक में 5 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, बीसी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं हरियाणा के पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन के लिए कोई शुल्क नही लगेगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर साइंस में एमएससी, तीन साल का एमसीए या कंप्यूटर साइंस, आईटी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों का HTET या STET पास होना जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें, तो इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।