Primary Teacher Posts Uttarakhand: अगर आप भी टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां उत्तराखंड में प्राइमरी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1600 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो कि 30 नवंबर 2025 तक चलेगी। बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि प्राइमरी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास डी.एल.एड की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों के पास उत्तराखंड टीईटी उत्तीर्ण की डिग्री भी होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग वालों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से चेक करें परिणाम
योग्यता के आधार पर होगा चयन
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1649 पदों इन पदों पर चयन के लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 वेतनमान के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। वहीं इसके अलावा इन शिक्षकों को कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी।
इन जिलों में होगी भर्ती
आपको बता दें कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जिन जिलों में भर्ती निकाली है, उनमें टिहरी, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून शामिल हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और आरटीई (शिक्षा का अधिकार) दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही है।