Railway Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 1700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रेलवे अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1785 पदों को भरा जाएगा। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10+2 परीक्षा प्रणाली में 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा प्रदान किया गया आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र में दर्ज आयु को ही इस उद्देश्य के लिए मान्य किया जाएगा। आवेदन शुल्क की बात कि जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।