MPRSB Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MPRSB) ने प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में अधिकारी, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 2000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 फरवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2076 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में कुल 1763 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 748 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) के 176 पद और सोसायटी मैनेजर के 839 पद शामिल हैं। इसके अलावा अधिकारी श्रेणी के विभिन्न पद भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: BSEB 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जान लें कहां से मिलेगा
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो अधिकारी और क्लर्क (सामान्य) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकारी पद के लिए 800 रुपये के साथ जीएसटी देना होगा। क्लर्क पद के लिए यह शुल्क 650 रुपये प्लस जीएसटी है। वहीं सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकारी पद के लिए 1100 रुपये प्लस जीएसटी और क्लर्क पद का शुल्क 850 रुपये प्लस जीएसटी आवेदन शुल्क देना होगा।