Teacher Vacancy: गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) की ओर से गोवा सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए 350 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 390 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत गोवा के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में मराठी और कोंकणी माध्यम के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इनमें से 352 पद मराठी माध्यम के लिए और 38 पद कोंकणी माध्यम के लिए निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसके पास प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed / D.Ed) या फिर चार वर्षीय बीईएलएड डिग्री होनी चाहिए।
TET पास होना अनिवार्य
इस भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास गोवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय में कम से कम दो साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कोंकणी भाषा की नोलेज अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।