Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप C के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4227 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट जैसे कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Teacher Jobs 2026: इस राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सामान्य पात्रता परीक्षा यानी CET पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।