MP Police Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस ने बैंड विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 679 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 679 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, OBC के लिए 183 पद, SC के लिए 108 पद, ST के लिए 136 पद और EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Jewar Airport Vacancy: युवाओं के लिए सुनहरा मौका: जेवर एयरपोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं,आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 150 रुपये अलग से देना होगा।