India Post Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने मोटर मेल सर्विस के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 10 पद बेंगलुरु में कार ड्राइवर के लिए और 1 पद मैसूर सब-डिपो के लिए है। इस भर्ती में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना भी जरूरी है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आर्म्ड फोर्सेस के वे जवान जो रिटायर होने वाले हैं या रिजर्व में ट्रांसफर होने वाले हैं, वे भी इन पदों के लिए पात्र हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतना आयोग के पे लेवल-2 के तहत नियुक्त किया जाएगा। इसमें 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक प्रति महीने सैलरी और अन्य लागू सरकारी भत्ते मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: UPPSC Recruitment 2026: यूपीपीएससी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए प्रारुप में फॉर्म भरकर ऑफलाइन जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म के साथ एजुकेशनल सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, अपॉइंटमेंट लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेजो की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी संलग्न करके डाक द्वारा मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु - 560001
पते पर भेजना होगा।
किसे मिलेगी प्राथमिकता
आपको बता दें कि इस भर्ती में डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनमें डिस्पैच राइडर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) शामिल हैं। अगर विभाग में उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो केंद्र सरकार के दूसरे विभागों से नियुक्ति की जाएगी।