UPPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 सितंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो सबसे पहले ओटिआर पूरा करें।
3. फिर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
4. अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और दूसरी जरूरी जानकारी भरें।
5.अंत में आवेदन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 37 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिनमें आर्किटेक्चर असिस्टेंट के 14 पद, एस्टेट मैनेजर के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पर शामिल हैं। इसके अलावा अलग भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास, कंप्यूटर में ओ लेवल सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। विस्तृत पात्रता की जानकारी ऑफिशियल अधिसूचना में उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें: NLC India Recruitment: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में निकली 875 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन फीस 125 देनी होगी। जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है।