
IB Vacancy 2025: अगर आप तकनीकी फील्ड में देश की सुरक्षा से जुड़े काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। गृह मंत्रालय के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/टेक पदों के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 258 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IB ACIO टेक 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. फिर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन या कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे विषयों में होनी चाहिए। बता दें कि इन पदों पर चयन तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा, इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा।