BPSCL Jobs: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) की ओर से सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bpscl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpscl.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत सहायक प्रबंधक (BOE) के कुल 15 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Teacher Jobs 2026: इस राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, पावर प्लांट, प्रोडक्शन या इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 5 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।