RBI Vacancy 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और आपने आपने सिविल या इलेक्ट्रॉनिक में बीटेक की पढ़ाई की है, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कंसल्टेंट साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें है। इस भर्ती में कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती में कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इनमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों शाखाओं के इंजीनियर के पद शामिल हैं। यह नौकरी फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। शुरुआत में उम्मीदवारों की 3 साल के लिए नियुक्ति होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे 2 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल और इलेक्ट्रिकल विषय में बीटेक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास निर्माण कार्य और बिल्डिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े काम का 15 साल का अनुभव भी होना चाहिए। कुछ पदों के लिए सरकारी विभाग या उससे जुड़े संस्थानों में काम करने का अनुभव भी जरूरी रखा गया है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 40 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है।
कहां होगी पोस्टिंग
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग अलग-अलग शहरों में की जाएगी। सिविल इंजीनियर के कुछ पदों के लिए रायपुर, चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ और मुंबई जैसी लोकेशन रखी गई हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद के लिए मुख्य रूप से मुंबई पोस्टिंग दी जाएगी। आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी चॉइस भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RRB Vacancy 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के 6,565 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवार को लेवल-2 पद पर लगभग 2.40 लाख से 3.40 लाख प्रति माह तक और लेवल-3 पद पर लगभग 3.10 लाख से 4.10 लाख प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिये जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।