BOI Credit Officer Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 514 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर को शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। पोस्टवाइज उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा तय की गई है। सबसे न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।