BTSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 91 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Bihar Sarkari Jobs: बिहार वन विभाग में 2500 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे कर सकेंगे आवेदन
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 91 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 37, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 14, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 16, पिछड़ा वर्ग के लिए 11 और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए 3 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी (आतिथ्य एवं होटल प्रशासन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी मान्य है। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।