AIIMS Nursing Recruitment 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती जरिए 2200 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 11) के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त तय की गई गै।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2218 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती एम्स दिल्ली, एम्स कल्याणी, एम्स पटना, ईएसआईसी नई दिल्ली, सीआईपी रांची, आरएमएल हॉल्पिटल समेत 27 बड़े अस्पतालों मे नर्सिंग ऑफिसर के लिए आई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी नर्सिंग (हॉनर्स)/बीएससी नर्सिंग की डिग्री ली हो या बीएससी पोस्ट सर्टिफिकेट/पोस्ट बैसिक बीएससी नर्सिंग किया हो। इसके साथ राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल में बतौर नर्सिंग/मिडवाइफ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी/ईडब्लयूएस उम्मीदवारों को 2400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीनों चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले नॉरसेट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को नॉरसेट मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीटी स्टेज II में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
मुख्य तिथियां
आवेदन की अंतिम तारीख-13 अगस्त 2026
एग्जाम सिटी स्लिप- 3 सितंबर
एडमिट कार्ड- 9 सितंबर
स्टेज I सीबीटी परीक्षा- 12 सितंबर
स्टेज II परीक्षा- 30 सितंबर 2026