HP Teacher Recruitment 2026: टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग विषयों के टीचर्स के पदों पर बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए 350 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
4. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 390 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें बायोलॉजी टीचर 78 पद, केमिस्ट्री टीचर 78 पद, फिजिक्स टीचर 78 पद और कॉमर्स टीचर 156 पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: HPRCA Recruitment 2026: इस राज्य में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही बीएड (B.Ed) की डिग्री और टीईटी (TET) परीक्षा पास होना भी जरूरी रखा गया है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
वहीं इसकी चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा, इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और लास्ट में उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।