HPRCA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 149 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या BTech/BE होना जरूरी है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं भी पास की होनी चाहिए। फ्रेशर उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BRO GREF Recruitment 2026: बीआरओ में जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।