- BPSC Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
STEP 3. अब ईमेल और मोबाइल से ओटीपी वेरीफाई करें।
STEP 4. फिर अपनी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फोटो, सिग्नेचर अपलोड करके फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, जूलॉजी, फॉरेस्ट्री, कृषि या इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Haryana Police Bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
- आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 37 साल रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
लेवल-9 के अनुसार मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमें पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी पैदल चलना होगा। वहीं सैलरी की बात करें, तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।