BTSC Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से राज्य में डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा
आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय है ,पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है।
यह भी पढ़ें: Jobs 2026: एपेक्स बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) या बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, जिन उम्मीदवारों के पास दो वर्षों का कार्य अनुभव है और आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन के साथ एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से ही किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा। आयोग द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाएगी उसी के आधार पर अंतिम चयन होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे 9300 रुपये से 34800 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ग्रेड पे 4200 रुपये (पे लेवल-6 के अनुसार) दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेगी।