Rajasthan RIICO Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) की ओर से जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 90 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2026 है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 98 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) और ड्राफ्ट्समैन जैसे पदों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: RSSB 4th Grade Score Card: राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता का क्राइटेरिया भी अलग-अलग रखा गया है। जूनियर इंजीनियर के पद के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। सहायक लेखाधिकारी के पद के लिए कॉमर्स (B.Com) में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ अकाउंट्स की जानकारी होना भी जरूरी है। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स इसके लिए एलिजिबल हैं। हालांकि, उनके पास कंप्यूटर का बेसिक सर्टिफिकेट जैसे RSCIT होना चाहिए।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
वहीं चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें जनरल नॉलेज, राजस्थान जियोग्राफी, हिस्ट्री और संबंधित विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। कनिष्ठ सहायक जैसे पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।