UP Police Bharti Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
STEP 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
930 अभ्यर्थियों का किया गया चयन
आपको बता दें कि यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर फाइनल मेरिट लिस्ट में सफल अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, जेंडर सहित अन्य डिटेल दर्ज हैं। अंतिम परिणाम में कुल 930 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 381, ईडब्ल्यूएस के 91, ओबीसी के 249, एससी के 193 और एसटी श्रेणी के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
कट ऑफ रिजल्ट भी जारी
बता दें, रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी किया गया है। अनारक्षिक श्रेणी की कटऑफ सबसे अधिक 139.62 रही। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओबीसी की कटऑफ 132.07 रही। तीसरे नंबर ईडब्ल्यूएस की कटऑफ रही। एसटी श्रेणी में लंबवत आरक्षण कटऑफ से अधिक महिला श्रेणी की कटऑफ रही।
इस गिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2025 को करवाया गया था। वहीं इसमें सफल उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट में शामिल हुए थे, जिनका आयोजन 21 से 24 दिसंबर और 18 से 19 जनवरी तक करवाया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। वहीं, अब भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।