MPPSC Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी रह रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से डिप्टी कलेक्टर से लेकर DSP जैसे बड़े पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 150 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
STEP 4. लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 155 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिनमें डिप्टी कलेक्टर, DSP, नायब तहसीलदार, आबकारी उप-निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी और सहकारी विस्तार अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा भी कई प्रशासनिक और विभागीय पदों पर भर्ती होगी।
यह भी पढ़ें: CSJMU Vacancy: इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इन पदों पर सभी विषयों से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो नॉन-यूनिफॉर्म पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं यूनिफॉर्म पदों, जैसे DSP, के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश की रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।