NIELIT Recruitment 2026: अगर आप भारत सरकार के साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर (IT) और रिसोर्स पर्सन की पोस्ट पर भर्ती निकाली है। दोनों पोस्ट को मिलाकर 03 वैकेंसी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जुलाई तय की गई है।
क्या है NIELIT
आपको बता दें कि NIELIT भारत सरकार के सूचना और प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला प्रमुख संस्थान है। जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रोद्योगिक, साइबर सुरक्षा, हार्डवेयर डिजिटल स्किल्स और बढ़ावा देने का कार्य करता है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री या डीओईएसीसी बी-लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए। एमटेक वाले भी अप्लाई कर सकते हैं, उन्हें प्रेफरेंस दी जाएगी। इसके अलावा छात्र के पास VLSI, IoT एंबेडेड सिस्टम , आईटी टेक्नोलॉजी की नॉलेज होना चाहिए। साथ ही प्रोगामिंग लैंग्वेज जैसे C+, C++ और पायथन आदि और पोस्ट से जुड़ी अन्य चीजों की जानकारी भी रखते हों।
रिसोर्स पर्सन के लिए योग्यता
रिसोर्स पर्सन (फाइनेंस) के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी. कॉम/एमकॉम की डिग्री के साथ टैली (Tally), डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टेक्सेशन की अच्छी नॉलेज रखते होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास पोस्ट क्वालिफिकेशन फाइनें और अकाउंट्स, के क्षेत्र में 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल तय की गई है।
यह भी पढ़ें: IIT Indore Jobs: IIT इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेट 1 और ग्रेट 2 के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कब होगा इंटरव्यू
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ऑफलाइन इंटरव्यू 10 और 11 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। जो कि '1st फ्लोर, अशोक रघुपति चैंबर्स, 1-10-46/3/22,बेगुमपेट रोड, अपोजिट, प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन, चिकोटी, गार्डन, बेगमपेट, हैदराबाद, तेलंगाना-500016' में आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू में जो अभ्यर्थी सेलेक्ट उनकी जॉब पोस्टिंग की जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. सबसे लास्ट में सभी डिटेल्स चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।