Redmi New Launch: Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपने नए फोन्स को लेकर आ रहा है, जो कंपनी के Redmi Note 15 सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने Redmi Note 15 Pro के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये सीरीज भारत में जनवरी के पांचवें हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है। जिसमें फोन से जुड़ी कई जानकारी दी गई है। Redmi Note 15 Pro 5G में Snapdragon 7 series का चिपसेट होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
दो कलर में हो सकता है लॉन्च
आपको बता दें कि कंपनी ने घोषणा की है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज भारत में 29 जनवरी को लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी दो कलर में लॉन्च कर सकती है, जो गोल्डन फ्रेम में आएगा। इसके अलावा, टेक फर्म ने इस लाइनअप के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जो Xiaomi इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में इसकी उपलब्धता की पुष्टि करती है।
200MP का ट्रिपल रियर कैमरा
Redmi Note 15 Pro सीरीज में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में HDR + AI कैमरा इंजन दिया जाएगा। इस हैंडसेट की मदद से आप 4K रेज्योलूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही इस सीरीज में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगाएगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन होगा और उनमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग होगा। कंपनी का दावा है कि ये लाइनअप अपने Redmi Titan स्ट्रक्चर के कारण बेहतर इम्पैक्ट रेजिस्टेंस ऑफर करेगा।
6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी
RedmiNote 15 Pro सीरीज में 6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाएगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये पांच साल की 'लंबी लाइफ साइकिल' ऑफर करेगी। इस लाइनअप में 100W हाइपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।
पोलैंड में पहले हो चुका है लॉन्च
बता दें कि Redmi Note 15 Pro 5G को दिसंबर 2025 में पोलैंड में लॉन्च किया गया था। वहां इस फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 (लगभग 42,000 रुपये) है। अब भारत में इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है।