Redmi New Launch: स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपनी नई Redmi Note 17 Pro सीरीज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं। इन दोनों ही फोन्स में भारी भरकम बैटरी और वाटरप्रूफ रेटिंग दी गई है। साथ ही इसमें कई और दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
Redmi Note 17 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। जबकि इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 17 Pro Max के 8GB + 128GB वाले बेस मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तय की गई है, जबकि इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये निर्धारित की गई है।
लॉन्च ऑफर्स
लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी SBI, Axis और IDFC First Bank के कार्डस पर 5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही HBD Financial Services के जरिए 5000 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।
कब से शुरू होगी सेल
Redmi Note 17 Pro की सेल 17 सितंबर से शुरू होगी और Redmi Note 17 Pro Max की सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। इन दोनों फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर शुरू होगी।
Note 17 Pro Max के फीचर्स
Redmi Note 17 Pro Max में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69K वाटर-डस्ट प्रोटेक्शन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर दिया गया है।
Note 17 Pro Max की बैटरी
वहीं बैटरी की बात करें, तो Note 17 Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Google के रिसर्चर ने दिया इस्तीफा; AI से विनाश की दी चेतावनी! ट्रंप बोले-‘सब चीनी साजिश है’
Note 17 Pro Max का कैमरा
कैमरे की बात करें, तो इसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Note 17 Pro के मुख्य फीचर्स
वहीं Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. ये अधिकतम 1080p/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और वाटरप्रूफ रेंटिग Pro Max मॉडल जैसी ही है।