NEET UG Counselling 2026: ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया अगले कुल हफ्तों तक अलग-अलग चरणों में चलेगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि एमसीसी द्वारा आयोजित यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा की 15% सीटों और डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ESIC, AFMC और AIIMS की 100% सीटों के लिए होंगे।
सबसे पहले क्या करना होगा?
सबसे पहले उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा, जो कि रिफंडेबल होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को अपनी नीट रैंक और पसंद के हिसाब से कॉलेज चुन सकते हैं और चॉइस फिलिंग करनी होगी। इसमें अभ्यर्थी अपनी रैंक और पसंद के अनुसार मेडिकल/डेंटल कॉलेजों की लिस्ट प्राथमिकता क्रम में भरते हैं।
कितनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस?
ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और ₹10,000 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।
इस बार क्या हुआ बदलाव
आपको बता देंकि राउंड-1 में अलॉट हुई सीट को अपग्रेड करने के लिए छात्रों को अब कॉलेज जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही डीम्ड यूनिवर्सिटीज के तहत NRI कोटे के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन इस बार डिजिटल रूप में ऑनलाइन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: JNU Fee Last Date: जेएनयू ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, जानें फीस और वेरिफिकेशन की तारीखें
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना होगा-
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड
NEET UG 2026 स्कोरकार्ड
MCC अलॉटमेंट लेटर
10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
8 से 12 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी)
जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (अगर आप आरक्षित श्रेणी में आते हैं)